Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार : बड़ी उपलब्धि : लगातार तीसरे वर्ष भी लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

NEWSDESK
1 Min Read

बलौदाबाजार,5 अप्रैल 2023

कलेक्टर रजत बंसल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च का लेखा महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वप्रथम प्रस्तुत हुआ है। यह उपलब्धि जिलें को लगातार तीसरी बार प्राप्त हुई है। इस संबंध में कोषालय अधिकारी के के दुबे ने बताया कि जिले में लेखा संकलन एवं प्रस्तुत करने में जिला कोषालय एवं उपकोषालयो,बैंक के समस्त अधिकारीयों,कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग व योगदान रहा है।

कलेक्टर ने दी बधाई कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि पर जिला कोषालय के अधिकारियों – कर्मचारियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धि  हमेशा मिलजुल कार्य करनें से ही प्राप्त होता है। इस तरह की उपलब्धि से हमेशा कार्य कुशलता में दक्षता प्राप्त होती है। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे,सहायक कोषालय अधिकारी बंजारे,वैष्णव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this Article