राजनांदगांव : कलेक्टर श्री मौर्य ने आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने कल दिनभर मोहला और अम्बागढ़ चैकी के नक्सल प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे में अम्बागढ़चैकी विकासखंड के बिहरीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री मौर्य ने आंगनबाड़ी के बच्चों से केन्द्र में मिलने वाले नाश्तेऔर भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वजन रजिस्टर की जांच करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कुपोषित बच्चों के बारे में पूछताछ की।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता रामटेके ने बताया कि केन्द्र में 22 बच्चों के नाम दर्ज है। मौके पर 15 बच्चे उपस्थित थे। कार्यकर्ता ने बताया किबच्चों का हर माह वजन किया जाता है। केवल एक बच्चा कुपोषित श्रेणी में है। श्री मौर्य ने किचन में जाकर बच्चों के लिए बनाए गए दोपहर के भोजनको भी देखा। उन्होंने केन्द्र में शौचालय और पेयजल व्यवस्था की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पुरानें खेल सामान मिलने परअधिकारियों से पूछताछ की। श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत सचिव को आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचने के रास्ते में बनी नाली पर बच्चों की सुविधा के लिए पत्थरलगाने के निर्देश दिए। बिहरीकला में अवैधरूप से लगे टुल्लू पंपों को जब्त करने के निर्देश - कलेक्टर श्री मौर्य आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर निकल रहे थे तो आंगनबाड़ी के सामने ही तालाब के पास खड़ी गांव की चैतीबाई पटेल ने नल-जलयोजना से पेयजल के लिए पानी नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में 200 से यादा अवैधरूप से टुल्लू पंप लगाकर लोग पानी ले रहेंहै इससे अन्य घरों में पेयजल के लिए पानी नहीं मिल रहा है। श्रीमती चैती बाई ने बताया कि शिकायत करने पर भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कीजाती। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थत ग्राम पंचायत सचिव को इसके लिए डांट लगाते हुए टुल्लू पंपों की जब्ती करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ में थल सेना की भर्ती रैली एक जून से 10 जून तक बिलासपुर में : ऑनलाईन आवेदन 16 मई तक भरा जा सकता है
भारतीय थल सेना की भर्ती रैली के लिए इच्छुक युवा आवेदक सेना…
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर हाईकोर्ट में ई गेट पास की सुविधा से मिलेगी लंबी कतार से मुक्ति : घर बैठे मोबाईल या कंप्यूटर से भी कर सकते हैं ई गेट पास के लिये रजिस्ट्रेशन
बिलासपुर हाईकोर्ट में अब ई गेट पास के माध्यम से एंट्री शुरु…
UPSC 2018 के नतीजे घोषित, जयपुर के कनिष्क कटारिया ने किया टॉप
UPSC सिविल सर्विस फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. आईआईटी…
अभिनंदन के मिग ने पीओके में आठ किलोमीटर अंदर घुस कर गिराया था पाकिस्तान का F-16
शुक्रवार को अमेरिकी मीडिया में आई एक रिपोर्ट का इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ)…
MP : राज बब्बर समेत कांग्रेस नेताओं ने MP-MLA स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं…
चुनावों में होगा कितना असर? : इसलिए बार-बार राहुल की जुबान पर आ जाता है राफेल का नाम
पिछले विधानसभा चुनावों की तरह ही ऐसी उम्मीद की जा रही थी…
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिखेगी विपक्षी एकता, सोनिया गांधी भी रहेंगी मौजूद
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिखेगी विपक्षी एकता, सोनिया गांधी भी रहेंगी…
पंखाजूर में जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करना छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की चाटुकारिता में व्यस्त : कांग्रेस
कांकेर जिले के पखांजूर में नक्सली घटना में शहीद जवानों को नमन…
छत्तीसगढ़ : नहरों के माध्यम से प्रदेश के 4964 तालाबों को भरा जाएगा : वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सिंचाई योजनाओं की समीक्षा
जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत ने गत दिवस विभाग…
