Assam Rifles Shillong Recruitment 2024: असम राइफल्स ने राइफलमेन, राइफलवुमेन और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है.
नई दिल्ली. Assam Rifles Shillong Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है. दरअसल, असम राइफल्स ने राइफलमेन, राइफलवुमेन और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 28 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है.
बता दें कि असम राइफल्स भर्ती रैली 4 मार्च को मुख्यालय महानिदेशालय असम राइफल्स, लतीकोर, शिलांग (मेघालय) एनआरएस- (गुवाहाटी) असम में आयोजित की जाएगी. हालांकि अनुकंपा आधार पर नियुक्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा परीक्षा से छूट दी जायेगी. असम राइफल्स भर्ती अभियान के तहत कुल 44 पदों को भरा जाएगा.
Assam Rifles Shillong के लिए आवेदन कैसे करें
असम राइफल्स भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा. अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, डिप्लोमा/तकनीकी/आईटीआई प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियों को एक लिफाफे में बंद करके नीचे बताए गए पते पर भेजना होगा. आवेदन फॉर्म भेजने का पता महानिदेशालय असम राइफल्स, (भर्ती शाखा), लाईटोकोर, शिलांग, मेघालय- 793010 है. इसके साथ ही उम्मीदवार अपेक्षित दस्तावेज के साथ आवेदन की अपलोड की गई प्रतियां निम्नलिखित ईमेल rectbrdgar@gmail.com पर भी जमा कर सकते हैं.

Assam Rifles Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन
असम राइफल में भर्ती के लिए 18 साल से अधिक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु 23 और 25 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं/12वीं या संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.
खाली पदों का विवरण
- राईफल मैन और राईफल वोमैन – 38 पद
- वॉरंट ऑफिसर पर्सनल असिस्टेंट – 1 पद
- वॉरंट ऑफिसर – 1 पद
- राईफल मैन फील्ड – 1 पद
- राईफल मैन रिकवरी – 1 पद
- राईफल मैन प्लंबर – 1 पद
- राईफल मैन एक्सरे असिस्टेंट – 1 पद

