Google Analytics —— Meta Pixel

Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल ED के सामने आज नहीं हुए पेश, रोड शो के लिए MP हुए रवाना

NEWSDESK
10 Min Read

Arvind Kejriwal ED Summon : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल अपने चुनावी कार्यक्रम के लिए एमपी के सिंगरौली के लिए रवाना हो चुके हैं. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लगभग छह महीने पहले इस मामले में केजरीवाल से लगभग नौ घंटे पूछताछ की थी.

दिल्ली शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था, मगर वह पेश नहीं हो सके. कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. अरविंद केजरीवाल आज 11 बजे ईडी के सामने पेश होना था, मगर वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली रवाना हो चुके हैं. अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर नोटिस को अस्पष्ट बताया है.

इससे पहले सीबीआई यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने लगभग छह महीने पहले इस मामले में केजरीवाल से लगभग नौ घंटे पूछताछ की थी. हालांकि, ईडी के नोटिस पर अरविंद केजरीवाल का बयान आया है, जिसमें उन्होंने इसे अस्पष्ट बताया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह नोटिस अस्पष्ट और राजनीति से प्रेरित है. वहीं, अरविंद केजरीवाल से ईडी की पूछताछ से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उनके मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की है. तो चलिए जानते हैं अरविंद केजरीवाल और ईडी केस से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट.

ईडी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल को बुलाया है. सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इसी साल फरवरी में गिरफ्तार किया था. ईडी ने तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद नौ मार्च को सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े धनशोधन मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इस सप्ताह की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

सीबीआई ने कथित शराब घोटाले में अप्रैल में केजरीवाल से पूछताछ की थी, जिस दौरान उनसे लगभग 56 सवाल पूछे गए थे. पूछताछ के बाद केजरीवाल ने पूरे मामले को ‘मनगढ़ंत’ और आप को खत्म करने का प्रयास करार दिया था. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति की जांच कर रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर कुछ शराब डीलरों का पक्ष लिया गया था, हालांकि इस आरोप का आप ने दृढ़ता से खंडन किया है.

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले साल जुलाई में नीति बनाने और इसके कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में विभिन्न कथित अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है, जिसमें नीति के तहत कोविड-19 के चलते बिक्री के प्रभावित होने के नाम पर खुदरा लाइसेंसधारियों को 144 करोड़ रुपये की छूट और हवाईअड्डा क्षेत्र के लिए एक सफल बोली लगाने वाले को 30 करोड़ रुपये का किया गया रिफंड शामिल है, जो वहां शराब की दुकान खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने में विफल रहा था. उन्होंने कहा कि एक और आरोप यह है कि थोक लाइसेंसधारियों का कमीशन ‘किसी चीज के बदले में’’ पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया.

Arvind Kejriwal : ईडी के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, MP रवाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल को 11 बजे ईडी दफ्तर में जाकर पूछताछ में शामिल होना था, मगर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के सिंगरौली के लिए रवाना हो चुके हैं. पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर 2 बजे अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के साथ रोड शो करेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे और वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जाएंगे जहां वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोडशो में हिस्सा लेंगे. वह कुछ देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे.’ प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला से संबंधित धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए समन किया है. उन्हें बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होना था.

सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल आज ED के सामने पेश नहीं होंगे. आज मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का दोपहर में रोड शो है और कुछ देर में केजरीवाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली के लिए निकलेंगे.

आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार अपने सत्ता के नशे में ऐसे चूर है. इतना घमंड हो गया है कि हर एक छोटे राजनितिक दल को कुचलना चाहते हैं मसलना चाहते हैं. आम आदमी पार्टी एक बढ़ती हुई राजनितिक पार्टी है और पार्टी को कुचलने के लिए बीजेपी हर कोशिश कर रही है. वहीं, राजकुमार आनंद पर ईडी के एक्शन पर कहा कि उनका दोष यह है कि वह आप के विधायक हैं और आप के मंत्री हैं. अंग्रेजों के जमाने में भी अगर किसी के घर में सर्च करनी होती थी तो कोर्ट से ऑर्डर लेना होता था मगर आज ED को किसी कोर्ट के ऑर्डर की जरूरत नहीं है. ED के अफसर खुद तय करते हैं कि आज किसके घर पर छापा मारना है. खास बात यह है कि सिर्फ विपक्ष के यहां ही छापे हो रहे हैं.

 

दिल्ली में ईडी दफ्तर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ईडी ने दिल्ली शराब कांड में अरविंद केजरीवाल को आज पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है.

 

अरविंद केजरीवाल की ईडी के समक्ष पेशी को देखते हुए राजघाट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल करीब 10 बजे राजघाट आ सकते हैं. यही वजह है कि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

 

दिल्ली शराब कांड में ईडी के नोटिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जवाब आया है. अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस को अस्पष्ट और राजनीति से प्रेरित बताया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह नोटिस अस्पष्ट है और बीजेपी के कहने पर भेजा गया है. नोटिस इसलिए भेजा गया है ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार न कर पाऊं. ईडी तुरंत नोटिस वापस ले.

सीबीआई ने कथित शराब घोटाले में अप्रैल में केजरीवाल से पूछताछ की थी, जिस दौरान उनसे लगभग 56 सवाल पूछे गए थे. पूछताछ के बाद केजरीवाल ने पूरे मामले को ‘मनगढ़ंत’ और आप को खत्म करने का प्रयास करार दिया था. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति की जांच कर रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर कुछ शराब डीलरों का पक्ष लिया गया था, हालांकि इस आरोप का आप ने दृढ़ता से खंडन किया है.

ईडी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को बुलाया है. अरविंद केजरीवाल को आज ईडी के सामने पेश होना है, मगर वो जाएंगे या नहीं, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इसी साल फरवरी में गिरफ्तार किया था. ईडी ने तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद नौ मार्च को सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े धनशोधन मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इस सप्ताह की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी

 

Share this Article