Google Analytics —— Meta Pixel

अनुपम खेर ने रोते हुए बताई 45 साल की दोस्ती की दास्तां, कहा-‘आदत बन गया था सतीश कौशिक, रोज सुबह 8 बजे…

NEWSDESK
3 Min Read

Anupam Kher Remembers Satish Kaushik: अनुपम खेर के लिए यह अब भी एक बड़ा सदमा है कि उनके दोस्त सतीश कौशिक अलविदा कह गए हैं. वे अपने जिगरी को याद कर रो पड़ते हैं. हाल ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की.

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के चले जाने की बात पर अब भी कोई यकीन नहीं कर पा रहा है. खासकर उनसे जुड़े लोगों के सामने उनका हंसता चेहरा आ रहा है. सतीश के यूं अलविदा कहने से सबसे ज्यादा आहत उनके दोस्त अनुपम खेर (Anupam Kher) लग रहे हैं और वे उनके जाने के सच को स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए हाल ही अनुपम ने ट्विटर के जरिए अपना दुख फैंस के साथ शेयर किया और इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े. अनुपम का कहना था कि जिंदगी तो हर हाल में आगे बढ़ानी है…

सतीश कौशिक का 9 मार्च को 66 की उम्र में निधन हो गया. उनके मैनेजर संतोष राय के अनुसार सतीश ​बिल्कुल ठीक थे और करीब 9:30 बजे सोने चले गए थे. रात 12:10 पर उन्होंने बैचेनी की शिकायत करते हुए मैनेजर को फोन किया था. इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

तुम हमेशा मेरे जीवन का…
अनुपम खेर और सतीश ने एक्टिंग की यात्रा एक साथ ही शुरू की थी. अनुपम होस्टलर थे और वे अक्सर सतीश के घर ही खाना खाया करते थे. अनुपम ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘लैटर टू माय फ्रेंड! माय डियरेस्ट सतीश कौशिक! तुम हमेशा मेरी जिंदगी में शामिल रहोगे लेकिन मुझे आगे बढ़ना पड़ेगा ताकि तुम्हारी यादों को जिंदा रख सकूं. जिंदगी तो आगे बढ़ानी पड़ती है…, मैं जिंदगी को आगे बढ़ा रहा हूं मेरे दोस्त…, तुम हमेशा मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा बने रहोगे…’

आंसू नहीं रोक सके अनुपम…
अनुपम ने अपने वीडियो में सतीश की हर वो बात याद की जो उनके लिए खास थी. उन्होंने बताया, ‘वे हमेशा हंसता रहता था और हम आपस खूब लड़ते थे. जब मैं अच्छा काम करता था तो उसे जलन भी होती थी, हम झगड़ते भी थे लेकिन रोज सुबह 8 या 8:30 बजे एक बार फोन पर बात जरूर करते थे.’ सतीश और अनुपम पिछले 45 साल से दोस्त थे, ऐसे में अपनी बात रखते हुए उनके आंसू छलक पड़े. अनुपम का कहना था कि यह वीडियो इसलिए बनाया ताकि फैंस के साथ थोड़ा दर्द बांट सकें.

Satish Kaushik, Satish Kaushik movies, Satish Kaushik death, Satish Kaushik wife, Satish Kaushik movies got sheleved, Satish Kaushik, satish kaushik wife shashi, Satish Kaushik daughter, Satish Kaushik daughter vanshika, Satish Kaushik family, Satish Kaushik son, Satish Kaushik net worth, Satish Kaushik directed movies, Satish Kaushik funeral, Satish Kaushik news in hindi

(फोटो साभारः twitter @CinemaRareIN)

बता दें कि सतीश की एक 10 साल की बिटिया वंशिका कौशिक हैं. पिता की मौत के बाद वंशिका ने पुराना फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था.

Share this Article