Google Analytics —— Meta Pixel

मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी 

NEWSDESK
2 Min Read

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इस साल नवंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी करवाते हुए अपनी एक तस्वीर के साथ यह खबर साझा की। बता दें कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया अपने फैंस के साथ एक अच्छी खबर शेयर की है। जी हां आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि हमारा बच्चा…जल्द ही आ रहा है। अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का यह तरीका आलिया-रणबीर के फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ता दें कि, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ देर पहले ये तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक्ट्रेस हॉस्पिटल के सोनोग्राफी रूम में हैं जहां पर वह स्क्रीन की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में आलिया के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Share this Article