Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में तापमान गिरावट के बाद आमजन को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

News Desk
2 Min Read

बिलासपुर

बिलासपुर में फिर से बदल गया मौसम । दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, इसके बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पाई है। एक दिन में 4.4 डिग्री की गिरावट के बाद आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और तेज गर्म हवाओं का असर कम हो गया है।

मानसून की दस्तक देने के साथ ही अब मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तीन दिन पहले जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसमें अब करीब 5 डिग्री गिरावट दर्ज किया गया है।

बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट
तापमान में गिरावट होने के बाद भी गर्मी और उसम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ ही तापमान में और गिरावट आएगी।

आज बारिश की संभावना
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बीजापुर, सुकमा में है। मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है।

बिलासपुर में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। कल के बाद से तापमान में गिरावट का क्रम बन सकता है।

Share this Article