Google Analytics —— Meta Pixel

गरीब रथ के बाद एक और ट्रेन में मिला सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; देखें VIDEO…

News Desk
3 Min Read

गरीब रथ के बाद एक और ट्रेन में सांप मिला है।

21 अक्टूबर को झारखंड से गोवा जा रही वास्को-द-गामा एक्सप्रेस के एसी कोच में एक जिंदा सांप पाया गया। कई यात्रियों ने एसी 2-टियर कोच में लोवर बर्थ के पर्दे के पास सांप को रेंगते हुए देखा और उसका वीडियो बना लिया।

अंकित कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर रेलवे को टैग करते हुए यह वीडियो डाला है। उनके माता-पिता ए-2 कोच से यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

सोशल मीडिया में शेयर किए गए वीडियो में सांप को पर्दे के आसपास घूमते हुए देखा जा सकता है। यह देख यात्रियों में दहशत और चिंता फैल गई ।

उन्होंने लिखा, “ट्रेन-17322 (जसीडीह से वास्को डी गामा) में 21 अक्टूबर को बर्थ पर सांप मिला। यह शिकायत मेरे माता-पिता की ओर से है, जो एसी 2 टियर (ए2 31, 33) में यात्रा कर रहे हैं।

कृपया तत्काल कार्रवाई करें। मैंने संदर्भ के लिए वीडियो संलग्न किए हैं।” दूसरे ट्वीट में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग किया और कहा, “स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपका तत्काल ध्यान आवश्यक है।”

आपको बता दें कि ट्रेन में तैनात IRCTC के कर्मचारियों की मदद से सांप को पकड़ लिया गया और ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। एक वीडियो में IRCTC कर्मचारी और एक यात्री को साथ मिलकर चादर का उपयोग करते हुए सांप को पकड़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि सांप का उन्होंने क्या किया, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

रेलवे सेवा टीम ने ट्वीट का जवाब दिया और मामले को तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया। रांची के मंडल रेल प्रबंधक ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ”आपकी शिकायत स्वीकार कर ली गई है और उचित प्राधिकारी को सूचित कर दिया गया है।”

The post गरीब रथ के बाद एक और ट्रेन में मिला सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; देखें VIDEO… appeared first on .

Share this Article