Google Analytics —— Meta Pixel

प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 8 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

News Desk
1 Min Read

रायपुर: कैबिनेट मंत्री व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए प्रभारी मंत्री मद से 8 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा और कवर्धा क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

प्रभारी मंत्री मद से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह ग्राम पंचायत बिपतरा में मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 49 हजार 700 रूपए और ग्राम पंचायत मोहगांव में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Share this Article