Google Analytics —— Meta Pixel

भारत सरकार के एडिशनल सेकेटरी सिंह ने राजनांदगांव जिले की 20 लखपति दीदियों को किया सम्मानित

News Desk
2 Min Read

रायपुर :  भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन 24 नवम्बर राजनांदगाँव जिले के पदुमतरा में ज़िले की 20 लखपति दीदियों से चर्चा की और उनके लखपति दीदी बनने की कहानी सुनी। इस अवसर पर सिंह ने सभी लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सिंह ने राजनांदगांव जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की सफलता की सराहना की और बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
सिंह ने राजनांदगांव जिले के कई गांवों का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा संचालित आर्थिक स्वावलंबन की गतिविधियों का जायजा लिया। ग्राम पंचायत अंजोरा में 75 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा पूजा सामग्री निर्माण के कार्य को देख कर उनसे उनके आय-व्यय व सदस्यो को हो रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। जिले के मॉडल संकुल एवं सीएमटीसी संगठन- आँचल संकुल संगठन पदुमतरा में कार्यकरणी सदस्यो की बैठक मे शामिल हुए। सिंह द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलदैहान में बिहान की एफपीसी स्वर्ण उपज उत्पादक कंपनी द्वारा एकीकृत सुविधा केंद्र में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना के कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया।
इस दौरान मिशन संचालक सुजयजैन, अतिरिक्त मिशन संचालक आर के झा, राजनांदगाँव कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगाँव सुसुरुचि सिंह तथा राज्य कार्यालय से सीओओ सुएलिस लकड़ा, प्रशानिक अधिकारी वीरेंद्र जायसवाल एवं डीपीएम राजन सोनी उनके साथ थे।

Share this Article