Google Analytics —— Meta Pixel

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, बोले-नागपंचमी पर बाबा के दर्शन कर धन्य हो गया

News Desk
2 Min Read

 उज्जैन ।    नागपंचमी के मौके पर आज अभिनेता राजपाल यादव विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उन्हें जल अर्पित किया और उसके बाद यहीं पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राजपाल नंदी हॉल में पहुंचे, जहां आपने नंदी जी के कानों में मनोकामना कही और यहां आप बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। अभिनेता राजपाल यादव आज नागपंचमी के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे थे, जहां आपने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान आपके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भतीजे अभय यादव भी मौजूद थे। राजपाल ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन किए और उसके बाद जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आज दर्शन करने का मौका मिला। मैं वाकई मैं धन्य हो गया। बाबा महाकाल कालों के काल हैं। मध्यप्रदेश वैसे भी हमारे गुरु की भूमि है। 30 वर्षों से मैं यहां के मंदिरों से जुड़ा हुआ हूं। राजपाल यादव ने कहा कि आज नाग पंचमी का दिन है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज के दिन बाबा महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिला। बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का मुझे लाभ हुआ। इससे ज्यादा मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकता।

Share this Article