Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री से अग्रवाल समाज दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अग्रवाल समाज दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 26 सितंबर को दुर्ग में अग्रसेन जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल समाज दुर्ग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का शॉल, साफा और हार भेंटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण हेतु अग्रवाल समाज का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सर्वश्री कैलाश रूंगटा, संजय रूंगटा, कमल नारायण रूंगटा, ललित सेकसरिया, पंकज कृतिका और मुरारी अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज दुर्ग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this Article