मंगलुरु । मंगलुरु में उल्लाल थानाक्षेत्र के पुनी गांव में तीन साल की एक बच्ची का 70 साल के एक बुजुर्ग द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का मामले आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलुरु के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय दुकानदार 70 वर्षीय अब्दुल्ला को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुडांगरकट्टे में रहता है और वह मूल रूप से पुत्तूर का निवासी है। उन्होंने बताया कि बच्ची एक दुकान के पास खेल रही थी तभी अब्दुल्ला ने बच्ची के साथ बलात्कार किया, इससे बच्ची को रक्तस्राव होने लगा और वह जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची की चीख सुनकर वहां पहुंची उसकी मां ने तत्काल बच्ची का इलाज करवाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
3 साल की बच्ची से 70 साल के एक बुजुर्ग ने किया बलात्कार, गिरफ्तार
You Might Also Like
News Desk

×
![Popup Image]()
क्षेत्रीय खबरें
नौकरी
Archive
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 |
| 30 | ||||||
