Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: बालोद में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी, 24 घंटे के अंदर पहली सभा में किसान माफी का फैसला लिया गया, लेकिन बीजेपी कहती है कि उनके पास किसानों के लिए पैसे नहीं है. वहीं धमतरी के कुरुद में भी प्रियंका गांधी ने आमसभा को संबोधित किया.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को बालोद पहुंची. जुंगेरा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पता नहीं मुझे पहले कितने बीजेपी के नेता आए, क्या-क्या कहा. बहुत खुशी होती है जब महिलाएं घर से बाहर आती हैं. सीएम भूपेश बघेल कहता है कि महिलाएं छत्तीसगढ़ में काफी आगे बढ़ रही हैं. प्रियंका गांधी बोलीं,’कांग्रेस ने तय किया है कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरेंदे. धान की कीमत 3200 रुपये तक बढ़ाई जाएगी. किसानों का कर्ज माफ की जाएगी. सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड होंगे. 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपये सिलेंडर में सब्सिडी, वन उपज के लिए 10 रुपये अतिरिक्त, 700 इंडस्ट्रियल पार्क. जाति जणगणा की जाएगी. महिलाएं समाज को मजबूत बनाती हैं. आपका वोट कीमती इसलिए है क्योंकि इससे आपका भविष्य तय होगा. धमतरी के कुरुद में भी प्रियंका गांधी ने आमसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर लड़ाई कराना, ये कांग्रेस की विचारधारा नहीं है.
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘सिर्फ छत्तीसगढ़ में धान के लिए 2400 रुपये मिलते हैं. जब सरकार पैसे खर्च करती है, तो सवाल करना आपका हक है. सौंदर्यीकरण के लिए आपका पैसा खर्च किया गया. केंद्र के पास किसानों के लिए पैसे नहीं है. जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी, 24 घंटे के अंदर पहली सभा में किसान माफी का फैसला लिया गया, लेकिन बीजेपी कहती है कि उनके पास किसानों के लिए पैसे नहीं है. आप पर टैक्स लगा रहा है. आपके पैसे लूटे जा रहे हैं.’
बीजेपी पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी बोलीं, ‘प्याज के बाद अब टमाटर महंगा हो गया है. आज प्राइवेटाइजेशन हो रहा है. मीडिल क्लास के लिए बीजेपी नहीं सोचती. पेंशन को बीजेपी ने निवेश कर दिया. आज सरकारी अधिकारी कर्मचारी अब पुराने पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं. इसलिए छत्तीसगढ़ में आज ओपीएस लागू है. बीजेपी के पास गरीबों के लिए पैसे नहीं है. कांग्रेस ने आपके पैसे वापस आपके जेब में डाले हैं. कांग्रेस ने हमेशा आपके हक की बात की है.’
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘बीजेपी के अंदर गरीबों के लिए सोच नहीं है. 5 सालों में छत्तीसगढ़ में लाखों लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं. यूपी में महिलाएं पूरे दिन खेतों में बैठी रहती हैं आवारा पशुओं को भगाने, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने गौठान बनाए. यहां से लोगों को रोजगार मिल रहा है. छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी हो रही है. इस तरह की नीति कांग्रेस की रही है. कांग्रेस ने ग्रामीण जीवन को मजबूत किया है.’ प्रियंका गांधी बोलीं कि बीजेपी सिर्फ चुनाव के वक्त घोषणा करती है. भूपेश बघेल आपके बीच के हैं. वो आपको जानते हैं. वो किसान के बेटे हैं. वो आपकी समस्या को समझते हैं. कांग्रेस में कई ऐसे नेता तो आपके बीच से आए हैं.