Google Analytics —— Meta Pixel

Jobs News: IIT, IIM से पढ़ाई किए बगैर भी मिलेगी लाखों की सैलरी, तुरंत नोट करें सीक्रेट टिप्स

NEWSDESK
3 Min Read

Jobs News: हर कोई आईआईटी, आईआईएम से पास आउट स्टूडेंट्स को मिले पैकेज की बात करता है (IIT IIM Placements). यहां से पढ़ाई करने पर गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां करोड़ों की सैलरी पर युवाओं को नौकरी पर रख लेती हैं. लेकिन हर स्टूडेंट आईआईटी व आईआईएम जैसे संस्थानों में दाखिला नहीं ले सकता है. अगर आपके पास किसी बड़े संस्थान का टैग नहीं है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. जानिए कुछ टिप्स, जिनकी मदद से आप भी लाखों-करोड़ों का पैकेज हासिल कर सकते हैं.

आईआईटी, आईआईएम जैसे नामी संस्थानों से पास आउट स्टूडेंट्स को डिग्री से पहले लाखों-करोड़ों के पैकेज वाली नौकरी मिल जाती है (IIT IIM Placements). वहीं, अन्य संस्थानों से पढ़े युवा वहां के टॉपर होने के बावजूद नौकरी के लिए लंबे समय तक भटकते रह जाते हैं. इन दिनों नौकरी ढूंढना मुश्किल हो गया है .

आप फ्रेशर हों या अनुभवी, अगर नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो डिग्री और संस्थान के बजाय अब खुद पर काम करना शुरू कर दें. ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे आप अपनी स्किल्स और रिज्यूमे को बेहतर बना सकते हैं. कम्युनिकेशन स्किल्स (Communication Skills), कंप्यूटर स्किल्स और अपने क्षेत्र की बेसिक जानकारी के साथ आप टॉप पैकेज वाली नौकरी हासिल कर सकते हैं.

कम्युनिकेशन स्किल्स में करें मास्टरी (Communication Skills)
यहां हम आपसे कम्युनिकेशन स्किल्स की कोई डिग्री लेने के लिए नहीं कह रहे हैं. अच्छी कंपनी में नौकरी हालिल करने के लिए अपने रिटेन यानी लिखित और वर्बल कम्युनिकेशन पर काम करने की जरूरत होती है. इसके लिए लोगों से करेंट अफेयर्स पर चर्चा करें, पुस्तकें पढ़ें, उनकी समीक्षा लिखें और पब्लिल प्लेटफॉर्म पर अपने विचार साझा करें.

कंप्यूटर के बने एक्सपर्ट (Computer Skills)
आज के समय पर कंप्यूटर/ लैपटॉप की बेसिक जानकारी होना जरूरी है. अब मशीन लर्निंग (Machine Learning) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर चल रहा है (AI Jobs). आईटी, डेटा मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में नौकरियों की भरमार रहती है. शुरुआत से ही यहां पैसा भी अच्छा मिलता है. आप चाहें तो बतौर फ्रेशर इन क्षेत्रों में नौकरी कर सकते हैं.

अपने क्षेत्र के बन जाएं गुरु
आप जिस भी क्षेत्र के हों, उससे जुड़ी हर चीज की जानकारी होना जरूरी है. अगर आपके पास किसी खास विषय की अच्छी नॉलेज होगी तो आप उसके एक्सपर्ट बन सकते हैं. सिर्फ यही नहीं, आप अपने ज्ञान से इंटरव्यू के दौरान ही सीनियर्स को इंप्रेस कर सकते हैं. जॉब लगने तक इंटर्नशिप या सर्टिफिकेट कोर्स करते रहें. इससे रिज्यूमे बेहतर होता है.

 

 

Share this Article