Chhattisgarh BJP Manifesto 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह ने किसान, महिलाओं, मजदूरों से लेकर छात्रों तक के लिए कई ऐलान किए. गृहमंत्री शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है.
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. पार्टी ने इसे ‘मोदी की गारंटी’ नाम दिया है. रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का मेनिफेस्टो लॉन्च किया. गृहमंत्री ने किसानों, महिलाओं से लेकर छात्रों तक के लिए कई ऐलान किए. बीजेपी ने अपनी घोषणा पत्र में 3100 रुपये में धान खरीदी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, मजदूरों को 10 हजार, विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया है. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र नहीं, संकल्प पत्र होता है.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छे राज्य में तब्दील किया गया. अब फिर से चुनाव आया है. छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है. हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे. छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से बाहर लाना का काम बीजेपी ने किया है.
बीजेपी के संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें

