Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Chunav 2023: ये 4 घोषणाएं फिर से बनाएगी कांग्रेस की सरकार? सीएम भूपेश बघेल ने सबकुछ बताया

NEWSDESK
3 Min Read

Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किसान कर्जमाफी की घोषणा की है। सीएम ने हाल ही में कहा था कि इस बार के चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा किसान होंगे। सीएम ने सक्ती में घोषणा की है कि राज्य में फिर से सरकार बनी तो हम पहले की तरह इस बार भी कर्जमाफी करेंगे।

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने हैं चुनाव
  • राज्य में किसानों के मुद्दा होगा सबसे बड़ा
  • सीएम ने किसानों को लेकर की बड़ी घोषणा
  • चार घोषणाओं के सहारे सत्ता में वापसी की कोशिश
  • रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त है। कांग्रेस ने इस बार छत्तीसगढ़ में 75 पार का लक्ष्य रखा है। सीएम भूपेश बघेल भी चुनावी रैलियों को लेकर एक्टिव हो गए हैं। सीएम, लगातार कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर पहले की तरह इस बार भी कर्जमाफी की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने इस चुनाव को लेकर कांग्रेस की चार महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में भी जानकारी दी।
  • सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या है। सीएम ने चार घोषणाएं सोशल मीडिया में की हैं। दरअसल, सीएम सक्ती विधानसभा सीट में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने किसानों को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की लेकिन कांग्रेस ने चार घोषणाएं की हैं।
  • कौन सी है चार घोषणाएं
    सीएम ने अपने सोशल मीडिया में लिखा- आज चौथी घोषणा हमारे किसानों को समर्पित। अभी तक हमने 4 घोषणा कर दी हैं। पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ। जातिगत जनगणना करेंगे। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे। जनता का भरोसा है बरकरार
    फिर से कांग्रेस सरकार।

    क्या कहा सीएम ने
    जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार पैसा दे या नहीं दे हम छत्तीसगढ़ के हर गरीब को हर बनाकर देंगे। उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनाओ और किसानों की कर्जमाफी होगी।

  • दो चरणों में होने हैं चुनाव

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज के लिए 17 नवंबर को बची हुई 70 सीटों के लिए वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

Share this Article