Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai Nagar Assembly Seat: भिलाई में हुई थी कांटे की टक्कर, क्या इस बार कांग्रेस को चुनौती देगी भाजपा?

NEWSDESK
1 Min Read

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाना है. भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश का चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा.

छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाना है. वहीं मतों की गिनती का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा.

प्रदेश के दुर्ग जिले की भिलाई नगर विधानसभा सीट की बात की जाए तो साल 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी. कड़े चुनावी मुकाबले में भाजपा को शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

कांग्रेस पार्टी ने यहां से देवेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा था. वहीं उनके खिलाफ भाजपा की ओर से प्रेम प्रकाश पांडेय चुनाव लड़ रहे थे. कांग्रेस उम्मीदवार को 51 हजार से अधिक वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ने भी 48 हजार से ज्यादा मत हासिल किए थे. नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे और पार्टी ने 2849 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया.

 

Share this Article