Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Election 2023: बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर 128 प्रत्याशियों का नामांकन, बागियो को मनाने में जुटे दल

NEWSDESK
5 Min Read

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 20 अक्टूबर को 128 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. ऐसे में पार्टियां अपने बागी प्रत्याशियों को मनाने में लग गए हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में पहले चरण में 7 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 20 अक्टूबर नामांकन की आखिरी दिन कुल 128 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है . इनमें सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर (Bhanupratappur) विधानसभा से कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि अंतागढ़ विधानसभा से 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं बस्तर संभाग के सबसे हाई प्रोफाइल और एक मात्र सामान्य सीट जगदलपुर (Jagdalpur) विधानसभा से कुल 14 प्रत्याशी और दंतेवाड़ा (Dantewada) से 10 बीजापुर (Bijapur) से 11,  कोंटा (Konta) से 10, केशकाल से 11, कांकेर से 10 ,कोंडागांव से 13, चित्रकोट से 9 और नारायणपुर से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है.

इनमें से  कई प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिलने से पार्टी से बगावत कर नामांकन दाखिल किया है, हालांकि 23 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है.  ऐसे में सभी बड़े राजनीतिक दल के नेता अपने बागी प्रत्याशियों को मनाने में लग गए हैं. ऐसे में नाम वापसी के आखिरी दिन साफ हो पाएगा कि इस साल के विधानसभा चुनाव में बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में कितने प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

नाराज प्रत्याशियों को मनाने में जुटे नेता

 

दरअसल बस्तर में 7 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 20 अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन था और इस दिन संभाग के सभी 12 विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल किया.  कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल के दौरान खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel ) मौजूद रहें. मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के बीजेपी के तीनों प्रत्याशी, कोंडागांव के प्रत्याशी, कांकेर और दंतेवाड़ा के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल में मौजूद रहें. तो वहीं बीजेपी (BJP) प्रत्याशियों के नामांकन में भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग सिंह ठाकुर से लेकर बीजेपी (BJP) के सभी दिग्गज नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री भी मौजूद रहें.

सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल के दौरान अपना दम दिखाया, 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल के बाद अब 23 अक्टूबर को नाम वापसी का आखिरी दिन है. ऐसे में पार्टी से बगावत करने वाले प्रत्याशियों से मान मुनव्वल भी शुरू कर दिया गया है.  सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार (20 अक्टूबर) को बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता टीवी रवि (TV Ravi) से काफी देर तक बातचीत की और नाम वापस लेने को भी कहा है.

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीवी रवि नाम वापस ले रहे हैं या नहीं, इसके अलावा अंतागढ़ विधानसभा में भी कांग्रेस से टिकट कटने से नाराज अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और उनसे भी नाम वापस लेने के लिए पार्टी के बड़े पदाधिकारी के तरफ से बातचीत किया जा रहा है. हालांकि 23 अक्टूबर को यह साफ हो पाएगा कि पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले कितने प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है और कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.

बस्तर में इन प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर

नामांकन दाखिल करने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस (Congress) के अधिकांश प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है, जिसमें सबसे ज्यादा जगदलपुर विधानसभा सामान्य सीट से बीजेपी के किरण देव (Kiran Dev) और कांग्रेस के जतिन जायसवाल (Jatin Jaiswal) के बीच कड़ा मुकाबला है. इसके अलावा बस्तर  विधानसभा से कांग्रेस के लखेश्वर बघेल और बीजेपी के मनीराम कश्यप के बीच मुकाबला है.

वहीं चित्रकोट विधानसभा से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और बीजेपी के विनायक गोयल के बीच कड़ा मुकाबला है. तो वहीं कोंडागांव विधानसभा में पूर्व मंत्री लता हुसैनी और कांग्रेस से मोहन मरकाम के बीच कांट का टक्कर है.  इसके अलावा नारायणपुर विधानसभा में भी बीजेपी के केदार कश्यप और चंदन कश्यप के बीच कड़ा मुकाबला है.

Share this Article