Google Analytics —— Meta Pixel

आपको बता दें कि, बिलासपुर में सुबह से ही शहर में मां दुर्गा के विसर्जन का दौर शुरू हो जाता है. झांकियों का प्रदर्शन करने वाली समितियां डीजे, ढोल-तासे, और बैंड के साथ विसर्जन करती हैं, जिसके कारण सुबह से ही शहर में एक भक्तिमय माहौल बन जाता है. शाम होते ही शहर की महत्वपूर्ण दुर्गा उत्सव समितियां अपनी मनमोहक झांकियों के साथ सिम्स चौक पहुंचती हैं. रात 11 बजे से विसर्जन का दौर शुरू होता है, और सिम्स चौक से पचरी घाट तक झांकियों के प्रदर्शन के साथ विसर्जन किया जाता है. बिलासपुर में मनमोहक झांकियां बनी भक्त सालभर मां के मनमोहक झांकी और उनकी शक्तिमय रूप के दर्शन के लिए इंतजार करते हैं. रात होते ही भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है, और मध्य रात्रि तक यह आलम होता है कि लोगों को सड़क पर खड़े होने की जगह नहीं मिलती. दुर्गा विसर्जन से बिलासपुर की पहचान दुर्गा विसर्जन अब शहर की पहचान बन चुकी है. साल दर साल इसका आयोजन भव्य रूप में होता जा रहा है. ऐसे में, तमाम दुर्गा उत्सव समितियों के उत्साह का भी शहर के सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाता है. विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा पचरी घाट में एक शानदार व्यवस्था की जाती है, और विसर्जन के समय डीजे और ढोल-तासे के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की भी धूम मचती है. इसके अलावा, विसर्जन के लिए बिलासपुर में निकट प्रदेशों से प्रसिद्ध डीजे भी आते हैं, जो इस खास अवसर पर लोगों को नाचने पे उतावला कर देते हैं. इस वर्ष, बिलासपुर में 25 अक्टूबर को विसर्जन होगा.

NEWSDESK
0 Min Read

रायपुर,  अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधिपति कोर्ट में आज प्रातः 10 बजे शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधिपतिगण, अतिरिक्त महाधिवक्ता, अधिवक्तागण, रजिस्ट्री अधिकारीगण सहित पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Share this Article