Google Analytics —— Meta Pixel

Amit Shah LIVE: ‘भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बनाया’ बोले गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ में BJP का चुनावी बिगुल

NEWSDESK
4 Min Read

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव में आयोजित भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित किया. रैली को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह जिले के चारों प्रत्याशियों के नामांकन भी शामिल होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नामांकन कक्ष तक जाएंगे.

रायपुरः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज से चुनावी प्रचार व रैली की शंखनाद कर दिया है. जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजनांदगांव पहुंचे, जहां वे पार्टी के चारों प्रत्याशी के नामांकन में भी शामिल होंगे. इससे पहले दोपहर 12 बजे स्टेट स्कूल मैदान में सभी को संबोधित किया. फिर अमित शाह रोड शो करते हुए काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे.

भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमने छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए ढेर सारे काम किए हैं. भूपेश बघेल आपने 5 साल में यहां पर क्या किया? मुझे मालूम है आप विकास का हिसाब-किताब नहीं करते हो. आने वाला चुनाव एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं, आने वाला चुनाव विधायक को चुनने का नहीं है बल्कि आने वाला चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम भविष्य वाले छत्तीसगढ़ बनाने का चुनाव है.”

 

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बना रखा है. छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं के अधिकार का पैसा, दलित युवाओं के अधिकार का पैसा और पिछड़े वर्ग के युवा भाई बहनों के अधिकार का पैसा भी कांग्रेस के दिल्ली दरबार की तिजोरी में जाता है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “कांग्रेस शासन के तहत, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ‘बीमारू’ राज्य हुआ करते थे. अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया और जब हमारी सरकार बनी, डॉ. रमन सिंह सीएम बने और 15 साल के भीतर, उन्होंने इस राज्य को उन्नत बनाया.”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भूपेश बघेल सरकार ने बहुत सारे वादे किए थे. उन्होंने मुफ्त गैस सिलेंडर का वादा किया था. वे पूरे राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने वाले थे, क्या हुआ? बिजली बिल आधा करने का वादा किया था, क्या हुआ? भूपेश बघेल की सरकार में न ओबीसी, न आदिवासी, न महिला, न किसान कोई खुश है. सिर्फ गांधी परिवार खुश है”

 

भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव में संबोधित कर रहे हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तय कार्यक्रम के मुताबिक राजनांदगांव पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. आज अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे.

 

चुनाव आयोग द्वारा राज्य में आचार संहित लगने के बाद भाजपा की यह पहली चुनावी सभी व रैली है. इसके चलते सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जुटाकर पार्टी प्रभावी प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. गृहमंत्री अमित शाह की सभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दोपहर 1 बजे रैली निकाली जाएगी. रोड शो के तर्ज पर पूरे शहर से होते हुए यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर खत्म होगी. अमित शाह के साथ राजनांदगांव प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह, डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर, डोंगरगांव से भरत वर्मा और खुज्जी की प्रत्याशी गीता साहू भी मौजूद होंगी. उम्मीद है कि यह रैली दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेगी. डॉ. रमन सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह नामांकन कक्ष तक जाएंगे.

Share this Article