Google Analytics —— Meta Pixel

नवरात्रि में करें इस विशेष मंत्र का जाप, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! संस्कृत के प्रोफेसर से जानें विधि

NEWSDESK
2 Min Read

Shardiya Navratri Upay: अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और धन चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा आराधना करनी चाहिए. ‘श्री सूक्त’ का पाठ करने से साधकों को धन की प्रप्ति होगी.

विनय अग्निहोत्री. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्टूबर 2023 को होगी. 23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी. वहीं 24 अक्टूबर विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. नौ दिन देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. लोग इन नौ दिनों में देवी की मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-प्रार्थना करते हैं.

संस्कृत संस्थान  ने बताया कि दुर्गा सप्तशती ग्रंथ के मुताबिक, नवरात्रि के दिन साधकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं. नवरात्रि के दौरान यदि लोग उपाय करते हैं तो उन्हें नौकरी, व्यापार में उन्नति मिलती है. आर्थिक लाभ भी होता है. घर की बाधा, गरीबी और शादी-विवाह समेत मांगलिक कार्यों की सिद्धि होती है.

धन की प्राप्ति के लिए खास विधि
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और धन चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा आराधना करनी चाहिए. ‘श्री सूक्त’ का पाठ करने से साधकों को धन की प्रप्ति होगी. देवी लक्ष्मी की आराधना करने हेतु उनको समर्पित मंत्र हैं. इसे ‘लक्ष्मी सूक्तम्’ भी कहते हैं. यह सूक्त, ऋग्वेद के खिलानि के अंतर्गत आता है. इस सूक्त का पाठ धन-धान्य की अधिष्ठात्री, देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए किया जाता है.

इस मंत्र का करें जप होगी मां लक्ष्मी की कृपा
दुर्गा सप्तशती में कुल 13 अध्यायों को वर्णन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप विधि-विधान से यदि नवरात्रि में किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही धन में वृद्धि हो सकती है. अगर आप 13 अध्यायों को नहीं पढ़ सकते हैं तो शुरुआत के 4 अध्यायों को पढ़ें. अगर ये भी नहीं कर सकते हैं तो आप इस मंत्र का संकल्प लेकर जप कर सकते हैं.

”सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥”

 

Share this Article