पेंड्री के ग्रामवासी अपने ग्राम के प्रथम सैनिक जवान धनेश साहू की प्रतीक्षा में सुबह से ही माता कर्मा भवन के पास एकत्रित थे. धनेश के आते ही ग्रामवासियों ने भारत माता का जयघोष किया.पुष्पवर्षा और रंगगुलाल से उनका स्वागत किया.
देश में अग्निवीर सैनिकों की बड़े पैमाने पर भर्ती हुई है. अग्निवीर भर्ती में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम पेन्ड्री के एक युवक का चयन हुआ था. युवक धनेश साहू ने महार रेजिमेंट सागर मध्यप्रदेश से 7 माह की सेना की ट्रेनिंग पूरी कर ली है. अपने गृहग्राम पेन्ड्री पहुंचने पर ग्रामवासियों ने जुलूस निकालकर प्रथम अग्नि वीर सैनिक का भव्य स्वागत किया. सैनिक ने बताया कि उनका सपना पूरा हुआ है, इसकी उन्हें बहुत खुशी है.
पूरे गांव में निकाली गई रैली
पेंड्री के ग्रामवासी अपने ग्राम के प्रथम सैनिक जवान धनेश साहू की प्रतीक्षा में सुबह से ही माता कर्मा भवन के पास एकत्रित थे. धनेश के आते ही ग्रामवासियों ने भारत माता का जयघोष किया. पुष्पवर्षा और रंगगुलाल से उनका स्वागत किया. ग्राम देवी के आशीर्वाद के बाद रैली निकालकर पूरे ग्राम का भ्रमण किया जहां जगह जगह पर मातृशक्ति ने उनकी आरती उतारी. ग्राम वासियों का कहना है कि धनेश साहू ने पूरे गांव का नाम रोशन किया है जिससे पूरे गांव में हर्ष का माहौल है.

