छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। राज्य में 7 और 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इस बीच राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार द्वारा गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने पर बीजेपी के ऊपर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गंगाजल से जीएसटी हटाने की मांग की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। राज्य में 7 और 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इस बीच राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार द्वारा गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने पर बीजेपी के ऊपर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गंगाजल से जीएसटी हटाने की मांग की है।
सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट करके कांग्रेस के पांच वर्ष और बीजेपी के 15 वर्ष के शासनकाल के बीच अंतर बताया है। उन्होंने लिखा, “अब गंगाजल पर भी जीएसटी, क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की बीजेपी सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है। मोदी सरकार ने चार दिन पहले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का निर्णय किया है। इससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले और गोमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है।”
सीएम बघेल ने गिनाए सरकार के काम
सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के बड़े कामों को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार में स्वामी आत्मानंद स्कूल, सबको 35 किलो प्रतिमाह चावल, हाफ बिजली बिल और कॉलेज जाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा प्रदान की जा रही है। वहीं, उन्होंने पूर्व सीएम रमन सिंह के शासनकाल की गड़बड़ियों को गिनाते हुए कहा कि पिछली सरकार में आंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड, पोरा बाई आदि कांड हुए थे ।

