Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी ने ट्रेन से किया सफर, यात्रियों से बातचीत कर जानी समस्याएं, देखें तस्वीरें

NEWSDESK
2 Min Read

Rahul Gandhi traveled by train: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का एक नया अंदाज छत्तीसगढ़ में देखने को मिला है. वो बिलासपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. इस दौरान बिलासपुर से रायपुर वापस जाते समय राहुल गांधी सड़क या हवाई मार्ग की बजाए ट्रेन से यात्रा करते नजर आए. उन्होंने ट्रेन में अन्य यात्रियों से भी बातचीत की.

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय योजना सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे. जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.

 

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बिलासपुर से रायपुर लौटते समय ट्रेन सफर किया. उन्होंने बिलासपुर से रायपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर किया.

ट्रेन में सफर के दौरान राहुल गांधी ने ट्रेन के कोच में घूम-घूम कर अन्य यात्रियों से बातचीत की. उन्होंनें लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानी.

बिलासपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में राहुल गांधी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी रहीं.

राहुल गांधी की यात्रा के दौरान रायपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. उन्होंने बिलासपुर से रायपुर तक लगभग 117 किलोमीटर का सफर ट्रेन से तय किया.

हाल ही में राहुल गांधी का दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर ‘कुली अवतार’ देखने को मिला था. जहां उन्होंने कुलियों से मिलकर बातचीत की थी. साथ ही बोझ भी उठाया था.

 

Share this Article