Happy Ganesh Chaturthi 2023 Wishes Imges: 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी है. आप भी इन शुभ संदोशों, मैजेस, गणपति की भक्ति से भरे कोट्स अपनों को भेजकर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
गणेश चतुर्थी 2023 शुभकामानाएं
Happy Ganesh Chaturthi 2023 Wishes: गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. 19 सितंबर 2023 को गणपति जी का आगमन हो रहा है. घर, दुकान, पंडाल हर जगह बप्पा की स्थापना की जाती है. गणपति की स्थापना का अर्थ है घर में सुख, शांति और सम्पत्ति का आना.कहते हैं जब गणपति आते हैं तो अपने साथ ये सारी चीजें लाते हैं और जब लौटते हैं तो सारी नकारात्मकता ले जाते हैं.
गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है. इस पर्व की समाप्ति 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी पर होगी. गणेश चतुर्थी पर बप्पा के आगमन पर सभी लोग एक दूसरे को इस पर्व की बधाई देते हैं. आप भी इन शुभ संदोशों, मैजेस, गणपति की भक्ति से भरे कोट्स अपनों को भेजकर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

