Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर मुख्यमंत्री ने चढ़ाई चादर

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर,  सितम्बर 2023

हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, श्री रउफ कुरैशी, श्री मोहम्मद असलम, श्री अजहर जमील सहित दरगाह के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this Article