Google Analytics —— Meta Pixel

मुंगेली : कलेक्टर ने करही स्कूल में विद्यार्थियों के साथ देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

NEWSDESK
1 Min Read

चंद्रमा के सतह पर सफल लैंडिंग होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुंगेली 23 अगस्त 2023

कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज शाम 05.30 से 6.30 बजे के बीच विकासखण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में विद्यार्थियों के साथ भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा की सतह पर लैंडिंग का टी.व्ही. चैनल पर सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने चंद्रमा के सतह पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होने पर स्कूल के विधार्थियों व शिक्षकों को मुंह मीठा कराया और वैज्ञानिकों सहित पूरे जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आज पूरे भारत के लिए अभूतपूर्व अविस्मरणीय और ऐतिहासिक दिन है और इसके टी. व्ही. चैनल के माध्यम से हमलोग भी साक्षी बने। उन्होंने देश की इस उपलब्धि पर कहा कि जिले का बच्चा भी बड़ा से बड़ा सपना देख सकता है। इसके लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने स्कूली बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। इस अवसर शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share this Article