Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : विधायक श्री अरुण वोरा ने की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री वोरा ने जिला मुख्यालय दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक में नगर निगम दुर्ग द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा के 14 अगस्त को होने वाले आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, श्री अब्दुल गनी, श्री भोला महोबिया, श्री दीपक साहू शामिल थे।

Share this Article