Google Analytics —— Meta Pixel

Sawan Somwar 2023 Highlight: सावन सोमवार पर रखें इन बातों का विशेष ख्याल

NEWSDESK
3 Min Read

Sawan Somwar 2023 Highlight:: सावन का सोमवार आज है. सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है. इस दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं.

शिव के जलाभिषेक में न करें ये गलती

सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक खड़े होकर न करें. शिव जी को बैठकर जल चढ़ाना चाहिए. जल चढ़ाने के लिए तांबे के लौटे का ही इस्तेमाल करें. जो लोग पैकेट वाले दूध से शिव जी का अभिषेक करते हैं वह चांदी या पीतल के लौटे का उपयोग करें, इसके लिए तांबे के लौटे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

शिव जी को अधिक प्रिय है ये फूल

मदार अर्थात नीला या सफेद अकाव. शिव जी का पसंदीदा रंग सफेद है इसलिए उनकी पूजा में सफेद आक के फूल जरुर चढ़ाना चाहिए. इसे, आंकड़ा, अर्क और अकौआ के नाम से भी जाना जाता है. भगवान भोलेनाथ को सावन में ये फूल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Sawan Somwar 2023: सावन में करें बारिश के पानी के उपाय

ज्योतिष के अनुसार, अगर कारोबार में लगातार घाटा हो रहा है तो इसके लिए सावन में हुई बारिश के पानी को आप किसी पीतल के बर्तन में इकट्ठा कर लें. इसके बाद सावन में पड़ने वाली एकादशी के दिन इस पानी से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से कारोबार में लाभ होने लगेगा और आप खूब तरक्की करेंगे.

Sawan Somwar 2023: सावन सोमवार का व्रत कब खोलें

सावन सोमवार व्रत खोलते समय कुछ खास बातों का जरुर ध्यान रखना चाहिए, तभी व्रत और पूजा फलीभूत होती है. शास्त्रों के अनुसार शिव पूजा प्रदोष काल और निशिता काल मुहूर्त में अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है. ऐसे में सावन सोमवार व्रत में व्रती को पूरे दिन शिव भक्ति कर अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलना उत्तम होगा.

सावन में शिव जी के चमत्कारी मंत्र

    •  ऊं नम: शिवाय:
    •  ऊं शंकराय नम:
    •  ऊं महेश्वराय  नम:
  •  ऊं  रुद्राय नम:
  • सावन में सोमवार के व्रत में क्या खाएं
      • पेठा भी सोमवार के व्रत में खाया जाता है.
      • सोमवार के व्रत में आटे का सेवन न करें .
      • नमक का सेवन ना करें.
    • प्याज और लहसुन से परहेज करें.
Share this Article