Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मंडल संयोजक पद के लिए ऑनलाईन आवेदन 7 अगस्त तक

NEWSDESK
1 Min Read

परिसीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से होगी भर्ती

रायपुर, 19 जुलाई 2023

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत मंडल संयोजक पद की भर्ती परिसीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से की जायेगी। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधीनस्थ सेवा (तृतीय श्रेणी अलिपिक वर्गीय) भर्ती नियम 2011 एवं संशोधित भर्ती नियम 2018 में उल्लेखित प्रावधान अनुसार मंडल संयोजक के पदोन्नति कोटा में रिक्त पदों पर सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03 एवं छात्रावास अधीक्षक श्रेणी-द के आवेदक परिसीमित विभागीय परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा हेतु आवेदन पत्रhttps://hmstribal.cg.nic.in/में जाकर आवेदन पत्र का प्रारूप एवं शैक्षणिक अर्हता आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  ऑफलाईन आवेदन/डाक कुरियर से कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम भर्ती नियम में दिए प्रावधान अनुसार होगा।

Share this Article