Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री से बस्तर जिला सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सांसद श्री दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिले के सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बस्तर के विकास के लिए राज्य शासन से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में बस्तर जिले के कोया समाज के अध्यक्ष श्री हिड़मा कवासी, मुरिया समाज अध्यक्ष श्री जगदीश मौर्य, धुरवा समाज अध्यक्ष श्री पप्पू राम नाग, माहरा समाज अध्यक्ष श्री सोनाराम नाग सहित आदिवासी समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share this Article