Google Analytics —— Meta Pixel

कोरिया : विश्व योग दिवस पर 21 जून को रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम’

NEWSDESK
1 Min Read

विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम रामानुज मिनी स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने 21 जून योग दिवस को समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी सामूहिक योग प्रदर्शन समयानुसार प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजन किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। योग दिवस के दिन स्कूली छात्र-छात्राएं भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग प्रदर्शन मे शामिल होंगे। नगरीय निकायों एवं विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुखों को अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये है।

Share this Article