Google Analytics —— Meta Pixel

NHPC Recruitment 2023: 10वीं, ग्रेजुएट के लिए NHPC में नौकरी का मौका, आज से आवेदन शुरू, 1.19 लाख मिलेगी सैलरी

NEWSDESK
4 Min Read

Sarkari Naukri NHPC Recruitment 2023 Apply Online: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) में नौकरी (job) पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. जो भी उम्मीदवार इन पदों (NHPC Bharti 2023) के लिए आवेदन करेंगे, वे सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

NHPC Recruitment 2023 Notification PDF: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), सुपरवाइजर (आईटी), हिंदी ट्रांसलेटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), सीनियर अकाउंटेंट सहित कई पदों (NHPC Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती (NHPC Bharti 2023) अभियान के माध्यम से कुल 388 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए उम्मीदवार 30 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों (NHPC JE Recruitment 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 09 जून से NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर शुरू हो गई है. अतिरिक्त योग्यता के साथ रेगुलर डिप्लोमा/ग्रेजुएट/इंटर सीए पास/मास्टर डिग्री सहित कुछ शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों (NHPC Vacancy 2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

NHPC के लिए इस दिन से आवेदन शुरू
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 09 जून, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून, 2023

NHPC Bharti के लिए कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती
जूनियर इंजीनियर (सिविल) -149
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) -74
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) -63
जूनियर इंजीनियर (ई एंड सी) -10
सुपरवाइजर (आईटी) -09
सुपरवाइजर (सर्वे) -19
सीनियर अकाउंटेंट – 28
हिंदी ट्रांसलेटर-14
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) -14
ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिक/मैकेनिकल) – 08
कुल पदों- 388

क्या है NHPC के लिए शैक्षिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर (सिविल) – सरकारी / सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ सिविल इंजीनियरिंग में 03 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए.
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) -सरकारी / सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 03 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए.
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – सरकारी / सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 03 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए.
जूनियर इंजीनियर (E&C) – सरकारी / सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में 03 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए.
सुपरवाइजर (आईटी)- सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से डीओईएसीसी ‘ए’ स्तर के पाठ्यक्रम के साथ न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ रेगुलर ग्रेजुएट होना चाहिए.
न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस / आईटी में तीन साल का नियमित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
NHPC Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
NHPC Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

NHPC Recruitment के लिए आवश्यक आयु सीमा
जूनियर इंजीनियर (सिविल) -30 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) -30 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) -30 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (ई एंड सी) -30 वर्ष
सुपरवाइजर (आईटी) – 30 वर्ष
सुपरवाइजर (सर्वे) – 30 वर्ष
सीनियर अकाउंटेंट -30 वर्ष
हिंदी ट्रांसलेटर – 30 वर्ष
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) – 30 वर्ष
ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिक/मैकेनिकल) – 30 वर्ष
आयु सीमा में छूट के विवरण के लिए ऊपर नोटिफिकेशन लिंक को देखें.

Share this Article