Google Analytics —— Meta Pixel

जशपुरनगर : प्रभात पन्ना को मछली पालन से आमदनी का अच्छा जरिया मिला

NEWSDESK
2 Min Read

चोंगरीबहार के प्रभात पन्ना को मत्स्य विभाग के नील क्रांति योजना का मिला लाभ
0.700 हेक्टर भूमि पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहें हैं
मछली विक्रय से 1 लाख 50 हजार रुपए का शुद्ध लाभ हुआ

जशपुरनगर 06 जून 2023

जिले के किसानों, स्व सहायता समूहों और दूरस्थ अंचल के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मछली पालन विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण तालाब जलक्षेत्र में पट्टा और महाजाल प्रदाय किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम-चोंगरीबहार निवासी श्री प्रभात पन्ना द्वारा मत्स्य विभाग तहत् संचालित नीलक्रांति योजना का लाभ लेकर मत्स्य पालन किया जा रहा है। प्रभात पन्ना को मछली पालन से आमदनी का अच्छा जरिया मिला है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 में नीली क्रांति योजना से श्री प्रभात पन्ना स्वयं की भूमि में 0.700 हेक्टर पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहे हैं। वर्ष 2021-22 में तालाब से 10 क्विंटल मछली विक्रय कर चुके है जिससे उन्हे 1 लाख 50 हजार का शुध्द लाभ प्राप्त हुआ है। उनके द्वारा 3 वर्ष से मछली पालन का कार्य कर रहे है। अब प्रभात पन्ना अच्छी आमदनी पाकर परिवार के साथ सुख-सुविधा के साथ जीवन यापन कर रहें है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Share this Article