Google Analytics —— Meta Pixel

Coromandel Express Train Accident: मृतकों का आंकड़ा 233 हुआ, 900 से अधिक घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी

NEWSDESK
4 Min Read

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. स्टेशन के पास तीन ट्रेनें आपस में टकरा (Coromandel Express Accident) गईं. घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी. अब तक इस दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हो गई है और 1000 लोग घायल हुए हैं. घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ.

Coromandel Express Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. यह जानना जरूरी है कि इतने बड़े हादसे की असल वजह क्या है. दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और रेल मंत्रालय ने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया.

हाइलाइट्स

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश.
ओडिशा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा.

नई दिल्ली.ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए ट्रेन एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है और करीब 900 यात्री घायल हुए हैं. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि करते हुए एक ट्वीट में कहा कि ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. कल हुए इस भयानक हादसे में ओडिशा के बालासोर में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बों के पटरी से उतर गए और डिब्बे विपरीत ट्रैक पर गिर गए. दूसरी पटरी पर यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक अन्य ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रैक पर गिरे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोचों से टकराकर डिरेल हो गई. इस ट्रेन के 3 से 4 डिब्बे पटरी से उतर गए. बालासोर में दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचावकर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं.

इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. यह जानना जरूरी है कि इतने बड़े हादसे की असल वजह क्या है. दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और रेल मंत्रालय ने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया. राहत एवं बचाव के लिए NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. एयरफोर्स की मदद भी ली जा रही है. रेल मंत्री ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि इतने बड़े हादसे की असल वजह क्या है.

रेल मंत्रालय ने इस हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है. मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी. वहीं बालासोर में हुई दुखद रेल दुर्घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है. ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा.

 

 

Share this Article