Google Analytics —— Meta Pixel

नवपदस्थ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने किया पदभार ग्रहण

NEWSDESK
1 Min Read

नवपदस्थ कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने 01 मई 2023 को पूर्वाह्न में संयुक्त जिला कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व श्री एक्का सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर कार्यरत् थे। श्री एक्का 2011 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री आर.एन.पाण्डेय, श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share this Article