Google Analytics —— Meta Pixel

भेंट मुलाकात करने मुख्यमंत्री पहुंचे कुरूद विधानसभा, किसानों ने बताया शासन की योजनाओं से आई आर्थिक समृद्धि

NEWSDESK
1 Min Read

कुरूद विधानसभा में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यहां सेमरा ग्राम में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानी। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर 82 करोड़ 39 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। लोकार्पित होने कार्याे में 45 करोड़ 27 लाख रुपए के 31 कार्य शामिल हैं। 37 करोड़ रुपए की लागत से 34 कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

Share this Article