हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है. .ज्योतिषाचार्य मनोज थापक के अनुसार इस साल रामनवमी पर बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में विराजमान हैं. शुक्र और राहु मेष राशि में तथा शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं. राम नवमी के दिन वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों को खूब फायदा मिलेगा.
राम नवमी का पवित्र त्योहार आ गया है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा. राम नवमी के दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है. इस साल राम नवमी पर कई विशेष योग बन रहे हैं. इस शुभ संयोग से कुछ राशियों के धन, व्यापार, परिवार तथा कई अन्य लाभ मिलने की संभावना है .
राम नवमी पर 3 राशियों के लिए खास योग बन रहा है. इन राशि वालों पर भगवान राम के साथ बजरंग बली का भी आशीर्वाद बना रहेगा. ज्योतिषाचार्य मनोज थापक के अनुसार इस साल रामनवमी पर बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में विराजमान हैं. शुक्र और राहु मेष राशि में तथा शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं. राम नवमी के दिन वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों को खूब फायदा मिलेगा.
इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
पंडित ने बताया कि वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन से जुड़े सभी काम संपन्न होंगे. कारोबार में नए मौके मिलेंगे. यह समय निवेश के लिए बहुत अच्छा है. तुला राशि वालों के लिए राम नवमी बहुत लाभदायक होगी. आय के साथ आत्म विश्वास में भी वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन और परिवार में सुख शांति मिलेगी. सिंह राशि वालों के लिए भी रामनवमी काफी लकी साबित होगा. आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी.

