Google Analytics —— Meta Pixel

उत्तर बस्तर कांकेर: प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च

NEWSDESK
1 Min Read

प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मार्च 2023

प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 09 वीं में प्रवेश के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 मार्च की रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है, आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 11 से दोपहर 02 बजे तक आयोजित की जायेगी। उनके द्वारा जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये गये हैं।  

Share this Article