Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी: रिक्त पदों पर अस्थायी भर्ती के लिए आवेदन 28 मार्च तक आमंत्रित

NEWSDESK
1 Min Read

धमतरी, 27 मार्च 2023

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में विभिन्न रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से कलेक्टर दर पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से स्वप्रमाणित दस्तावेज के साथ मंगलवार 28 मार्च तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मंगाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए जानकारी जिले की वेबसाईटhttps://dhamtari.gov.in/पर अपलोड की गई है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी जानकारी चस्पा की गई है।

Share this Article