Google Analytics —— Meta Pixel

अम्बिकापुर: पहली बार पहुंचे कलेक्टर और एसपी प्रदर्शनकारियों के बीच

NEWSDESK
2 Min Read

लोगों की सुनी समस्या और प्रशासन के कार्य में सहयोग करने की अपील
अम्बिकापुर, 26 मार्च 2023

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार और एसपी श्रीमती भावना गुप्ता प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार को बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत चिरगा में मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट का विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से पहली बार मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी व सीधा संवाद करते हुए प्रशासन के कार्य में सहयोग करने की अपील की।
       कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि चिरगा में पहली बार लोगो के बीच पहुंच कर सीधा संवाद किया गया इससे लोगों में एक अच्छा संदेश गया। प्रशासन ने आज सीमांकन का दिन निर्धारित किया था। लोगों के मन में कई तरह का भ्रम था। लोगों को समझाइश दी गई। उनको बताया गया कि जो भी कार्य किया जा रहा है वह शासन की योजनाओं को आप सभी तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति या तत्व बरगलाने की कोशिश करता है या कहता है कि हम शासन के योजना को नहीं आने देंगे तो वो कानून को हाथ में लेने जैसा है। ग्रामीणों से बात करने से शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और अच्छा संवाद स्थापित हुआ। जिला प्रशासन के जो भी अधिकारी कर्मचारी हैं वो केवल शासन के प्रतिनिधि हैं और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से रोकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

Share this Article