Google Analytics —— Meta Pixel

UPSC EPFO Bharti: यूपीएससी EPFO के लिए जारी हुआ ये अहम नोटिस, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, होगी अच्छी सैलरी

NEWSDESK
3 Min Read

UPSC EPFO Recruitment 2023 Sarkari Naukri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भर्ती 2023 से संबंधित एक नोटिस जारी किया है. उम्मीदवार जो भी अभी तक इन पदों (UPSC EPFO Bharti 2023) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

UPSC EPFO Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भर्ती 2023 से संबंधित एक नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अंतिम समय से बचने के लिए समय सीमा का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर दें ताकि जल्दबाज़ी करना न पड़ें और किसी भी तरह की गलतियां होने की संभावना से बचा जा सके. उम्मीदवार जो भी अभी तक इन पदों (UPSC EPFO Bharti 2023) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसार, ‘असिस्टेंट भविष्य निधि आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी-लेखा अधिकारी परीक्षा, 2023: अंतिम मिनट की भीड़ से बचने के लिए कृपया जल्दी आवेदन जमा करें.’ यह भर्ती अभियान EPFO में 577 असिस्टेंट भविष्य निधि आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी पदों को भरने के लिए है. आवेदन की समय सीमा मार्च 17 है. UPSC EPFO Bharti 2023 के तहत 418 रिक्तियां प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए हैं और अन्य 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्त के लिए हैं.

UPSC उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए पेन और पेपर टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित करेगा. दोनों पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी और शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी. नोटिस में पाठ्यक्रम और परीक्षा की योजना के बारे में बताया गया है.

UPSC EPFO के लिए आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क- 25/- रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला के लिए आवेदन शुल्क- कोई शुल्क नहीं

याद रखने वाली जरूरी तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि- 25 फरवरी
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 मार्च

UPSC EPFO के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार जो EO/AO के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच और APFC के लिए 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी.
यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक
UPSC EPFO Bharti 2023 के लिए नोटिफिकेशन
UPSC EPFO Bharti 2023 के लिए आवेदन लिंक

UPSC EPFO के तहत भरे जाने वाले पदों की योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

Share this Article