Google Analytics —— Meta Pixel

Redmi, Realme का चकराया सिर, दुनिया भर में इन 10 स्मार्टफोन ने किया राज, 8 तो एक ही कंपनी के…

NEWSDESK
3 Min Read

फोन बाज़ार में हर रेंज के फोन मौजूद हैं, और हम जिस ब्रांड को पसंद करते हैं, हमें लगता है कि वही सबसे ज़्यादा बिकता होगा. लेकिन डेटा कुछ और ही कहता है. एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दुनिया भर में 2022 में बिकने वाले टॉप 10 फोन के बारे में बताया गया है.

स्मार्टफोन खरीदने से पहले हम तमाम लोगों से पूछते हैं कि कौन सा फोन लिया जाए. कई बार इंटरनेट पर भी सर्च करते हैं कि कौन सा फोन सही रहेगा या कौन सा फोन आजकल चर्चा में है और ज़्यादा बिक रहा है. कुछ लोगों को लगता होगा कि आमतौर पर लोग बजट फोन खरीदने की सोचते हैं, और बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर ज़्यादा खर्च करते होंगे. लेकिन एस ऐसा डेटा सामने आएगा, जिसपर शायद किसी को नहीं यकीन होगा.

दरअसल काउंटरपॉइंट रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2022 में सबसे ज़्यादा बिकने वाले टॉप 10 फोन के बारे में बताया गया है.

हैरान करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में रियलमी, रेडमी, मोटोरोला जैसी बजट से मिड-रेंज फोन बेचने वाली कंपनियों के नाम ही नहीं है. बता दें कि टॉप 10 में से 8 फोन ऐपल के आईफोन मॉडल हैं, और आइए जानते हैं टॉप 10 की लिस्ट में कौन से फोन मौजूद हैं.

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2022 में, Apple टॉप 10 सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में 8 जगहों पर कब्जा करने वाला पहला ब्रांड बन गया.

नंबर 1 पर कौन सा फोन?
Apple का iPhone 13 2022 का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बना, जिसने iPhone की बिक्री में 28% का योगदान दिया. यह चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे प्रमुख बाजारों में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था. इसके अलावा, iPhone 13 सितंबर 2021 में लॉन्च होने से लेकर अगस्त 2022 तक हर महीने नंबर एक स्मार्टफोन बना रहा.

IPhone 13 की बिक्री 2022 में दूसरे सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन iPhone 13 Pro Max की तुलना में दोगुनी थी.

पहली बार, 2022 में iPhone सीरीज़ के प्रो मैक्स वर्जन ने अपने प्रो और बेस मॉडल की तुलना में ज़्यादा सेल हासिल की. इसने iPhone 14 Pro Max को 2022 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर कब्जा किया है.

चौथे नंबर पर सैमसंग गैलेक्सी A13 ने अपनी जगह बना ली, और फिर से पांचवे स्थान पर आईफोन 13 प्रो का कब्जा रहा था.

Share this Article