Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री 17 फरवरी को इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे

NEWSDESK
1 Min Read

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 17 फरवरी को शाम करीब 7:40 बजे दिल्ली के होटल ताज पैलेस में इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे।

ग्लोबल बिजनेस समिट-2023 की थीम “मजबूती. प्रभाव. प्रभुत्व” (रेज़िलियंस. इनफ्लूएंस. डॉमिनेंस) है। ये दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 17-18 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।

इस वैश्विक व्यापारिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी हर साल द टाइम्स ग्रुप द्वारा की जाती है। ये सम्मेलन ऐसे विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक साझे मंच पर साथ लाएगा, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करना चाहते हैं। इस शिखर सम्मेलन में 40 सत्रों में 200 से अधिक बिज़नेस लीडर अपनी बात रखेंगे।

Share this Article