Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर : विशेष राजस्व शिविर: 300 से ज्यादा हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजना के पट्टे वितरित

NEWSDESK
1 Min Read
बिलासपुर

बैगा आदिवासी परिवारों को मिला जाति प्रमाण पत्र

बिलासपुर 16 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में तहसील कार्यालय कोटा में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजीव गांधी आश्रय योजना में 300 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किये गये। बैगा आदिवासियों के 37 परिवारों को जाति प्रमाण पत्र सहित शासन की कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राजस्व मामलों के निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे इन शिविरों के जरिए ग्रामीणों और किसानों को काफी सुविधा एवं राहत मिल रही है। उन्हें आय, जाति, निवास जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

Share this Article