Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : महामंडेश्वर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज से  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आशीर्वाद प्राप्त किया

NEWSDESK
1 Min Read
महामंडेश्वर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानन्द

रायपुर, फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में पधारे जूना अखाड़ा के महामंडेश्वर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज को शाॅल-श्रीफल भेंट कर स्वागत-सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महामंडेश्वर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को केवट उवाच पत्रिका भेंट की और छत्तीसगढ़ राज्य में प्रेम- सद्भाव एवं संस्कृति की सराहना की और राज्य की निरंतर प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

Share this Article