Google Analytics —— Meta Pixel

मुंगेली : रिया एवं जिया का रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के मेगा राॅउड में हुआ चयन

NEWSDESK
1 Min Read

कलेक्टर एवं एसपी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुंगेली जनवरी 2023

कला केन्द्र मुंगेली से रिया एवं जिया का टीवी रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के मेगा राॅउड में चयन होने पर कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। रिया और जिया ने कोरियोग्राफर अभय मानिकपुरी और अभिनेक के साथ कल 13 जनवरी को जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कोरियोग्राफर ने बताया कि रिया और जिया ने बिलासपुर और मुम्बई में टीवी रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के लिए ऑडिशन दिये थे। जिसके बाद उनका चयन मेगा राॅउड के लिए हुआ है। इस अवसर पर एटीआर क्षेत्र के उपसंचालक श्री सत्यदेव शर्मा, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय मुंगेली में जिला प्रशासन द्वारा कला केंद्र का संचालन किया जा रहा है। कला केंद्र के बच्चों का टीवी रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के मेगा राॅउड में चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।

Share this Article