Google Analytics —— Meta Pixel

Women’s T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को कमान, जानें किन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

NEWSDESK
3 Min Read

हाइलाइट्स

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ
हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी. वहीं, स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. महिला टी20 विश्व कप का आगाज अगले साल 10 फरवरी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगा.

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में ही तीन देशों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी. इसके लिए भी बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार स्क्वॉड में फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद ही शामिल हो पाएंगी.

पूजा वस्त्राकर को टी20 विश्व कप की टीम में रखा गया है. लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. अगर पूजा अपनी फिटनेस नहीं साबित कर पाती हैं, तो उनके स्थान पर मेघना सिंह को मौका दिया जा सकता है. महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला  मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेलेगी. ग्रुप-2 में भारत के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड है. ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. टूर्नामेंट का फाइनल 26 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा.

महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि शर्वाणी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.

रिजर्व खिलाड़ी: एस मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह.

नोट- पूजा वस्त्रकार स्क्वॉड में फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद ही शामिल होंगी.

बता दें कि अगले साल फरवरी में होने वाले महिला टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में ही ट्राई नेशन टी20 सीरीज खेलेगी. इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी हिस्सा लेगी. यह सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी. इसके लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. हरमनप्रीत कौर ही इस सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की कप्तान होंगी.

ट्राई-सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि शर्वाणी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस मेघना, स्नेह राणा, शिखा पांडे.

Share this Article