Google Analytics —— Meta Pixel

Bharti Jaffery: अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन, इंडस्ट्री में गम का माहौल

NEWSDESK
2 Min Read

एक इंटरव्यू के दौरान नंदिता दास ने बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन हो गया है। भारती जाफरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं उनके जाने से उनके परिवार में भी मातम छा गया है।

विस्तार

दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अभिनेत्री नंदिता दास ने इसकी जानकारी देते हुए उनकी यादें साझा की हैं। नंदिता ने कहा कि वह भारती जाफरी को हमेशा याद करेंगी और वह एक अच्छी अभिनेत्री थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को काफी झटका लगा है। 

‘बहुत मिस करूंगी’

एक इंटरव्यू के दौरान नंदिता ने कहा भारती का जाना मेरे लिए बहुत दुख की बात है वह काफी जिंदादिल अभिनेत्री थीं। उन्होंने आगे कहा, भारती जी ने हमें बहुत प्यार दिया है। वह मुझे हमेशा मेरे जन्मदिन पर बधाई देती थीं और हमेशा कुछ उपहार लेकर आती थीं। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगीl वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री भी थी’।

इन फिल्मों में आईं थीं नजर

भारती जाफरी ने फिल्म ‘हजार चौरासी की मां’, ‘सांस और दमन’, ‘विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस’ जैसी फिल्मों में काम किया है। बता दें कि भारती ने सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी से शादी की थी। भारती जाफरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं उनके जाने से उनके परिवार में भी मातम छा गया है। बता दें कि अशोक कुमार बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता कहे जाते हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में न सिर्फ काम किया है बल्कि बहुत सी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7

Share this Article